ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा- राकेश वर्मा कर्रा

 

Barabanki News... देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

 कार्यक्रम के दौरान राकेश वर्मा कर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण के लिए प्रेरणादायी है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस पर हम सभी उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। फल वितरण के दौरान अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम भी पूछी गई। इस अवसर पर सेवा कार्य में शामिल जिला अस्पताल के अधीक्षक,सम्मानित डाक्टर,समस्त स्टाफ व कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ