Barabanki News… प्रदेश में लगातार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण की सक्रियता और तमाम मुद्दों पर मुखर होने की वजह से जिले के कई कद्दावर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक और और सशक्त लोग भी शामिल हैं।
प्रदेश में लगातार बढ़ती सक्रियता के बीच एएसपी (के) अब जिले के असरदार और रुसूखदारों को भाने लगी है। सांसद बनने के बाद दलित लीडर के तौर पर उभरे चंद्रशेखर में लोगों को अपना भविष्य नजर आ रहा है। इसकी वजह चंद्रशेखर का सजातीय वोट है, क्यूंकि उनके सजातीय वोटों के सामने आज कोई विकल्प नहीं है और पूरे जिले में उनके सजातीय वोटों की तादाद अच्छी खासी है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि वो अपनी जाति के साथ मिलकर भड़ा खेला कर सकते हैं। इसलिए जिले के कई पूर्व विधायक और राजनीतिक और आर्थिक रूप से संपन्न लोग एसएसपी (के) से लगातार संपर्क में हैं।
जिले के रसूखदारों को एसएसपी (के) के भाने की इसके अलावा और भी कई वजह हैं। इसमें पार्टी का गठबंधन पर रूख की स्पष्टता है। एसएसपी (के) का गठबंधन पर रुख एकदम स्पष्ट है। वो बीजेपी को रोकने के लिए किसी भी दल के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन शर्त ये है कि नेतृत्व उनका होगा। उनका मानना है कि उनके मुताबिक इंडिय़ा गठबंधन से भी हाथ मिलाया जा सकता है। वरना इंडिया गठबंधन और एनडीए से इतर भी एक गठबंधन के तौर पर प्रदेश की जनता को विकल्प दिया जा सकता है। इससे लोगों को ज्यादा संभावना लग रही है। एक वजह ये भी है कि एसएसपी (के) चुनाव लड़ना लोगों के लिए काफी इकोनॉमिकल होगा। इसलिए भी लोगों को एसएसपी (के) काफी भा रही है।
जिले की बात करें तो पार्टी ने कुर्सी में अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। शैलेंद्र वर्मा उनके टिकट पर कुर्सी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रामनगर विधानसभा सीट के लिए एक पूर्व विधायक लगातार लगातार पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं। इसी तरह सदर सीट से एक मुस्लिम जो किसी भी सूरत में चुनाव लड़ने का मूड बनाए हुए हैं। वो भी एसएसपी (के) के आलाकमान के साथ लगातार संपर्क में हैं। हालांकि पार्टी ने किसी को स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। सभी को भव्ष्य की परिस्थितियों के मुताबिक फैसला लेने का आश्वासन दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी इंडिया एलाएंस में शामिल होती है, तो एक दूसरे किसी गठबंधन में 4 वरना सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
पार्टी सूत्रों का दावा है कि आज चंद्रशेखर के शोषित और वंचित समुदायों के मुद्दों पर मुखर होने से आज एससी एसटी वर्ग का करीब 70 फीसदी वोट उनके साथ है। 30 प्रतिश उपरोक्त वर्ग के लोग भ्रमित हैं, जो आखिर तक उनके पाले में आ जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर अपने वर्ग के नौजवानों की आवाज हैं। उनमें लोगों को भविष्य नजर आ रहा है। एसएसपी (के) का आत्मविश्वास यही नहीं थमता। उसका दावा है कि मुस्लिम समुदाय का वोट भी उसे काफी बड़ी तादाद में मिलेगा। इन्ही सब वजहों से कई कद्दावर और कई पूर्व विधायक तक आज एसएसपी (के) से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

0 टिप्पणियाँ