Barabanki News.... सामाजिक सेवा, जन सरोकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अमीर हैदर तथा वरिष्ठ उर्दू पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट हशमत उल्लाह का गांधी भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट एवं सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में दोनों विभूतियों को पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से जीवन समर्पित करने वाली शख्सियतों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और समाज के मूल्यों का सम्मान है। अमीर हैदर और हशमत उल्लाह ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसरोकारों को मजबूती से उठाते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। दोनों देश और समाज की धरोहर हैं। ऐसे किरदार किसी एक दौर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने काम और विचारों की मिसाल आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ जाते हैं। समाज को ऐसे ही समर्पित और संवेदनशील लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनहित को अपना धर्म मानकर काम करते रहें। क्यूवे-क्यू कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि सम्मान पद या प्रतिष्ठा का नहीं, कर्म और समर्पण का होना चाहिए। अमीर हैदर और हशमत उल्लाह ने वर्षों तक जनसरोकारों को आवाज देकर सामाजिक और वैचारिक मूल्यों को मजबूत किया है। संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेमिसाल है।
वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर ने कहा कि जनता से जुड़े सामाजिक सरोकार के लिए काम करना उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।
qqq
वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्लाह ने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित लोगों की आवाज बनने का माध्यम है। सम्मान से जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में आयोजक समिति की ओर से मुख्य अतिथि गोप को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन फजल इनाम मदनी ने किया। अंत में सेवा सोसाइटी के सचिव अनवर महबूब किदवाई ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा को सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मो उमैर किदवाई, पूर्व मंत्री एवं रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ ने सम्बोधित किया।
समारोह में मुख्य रूप से धीरेन्द्र वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी मनोज जायसवाल, सभासद ताज बाबा राईन, पूर्व प्रमुख तालिब नजीब कोकब, पूर्व विधायक सरवर अली खान, तौकीर कर्रार, मो उमैर किदवाई, अनवर महबूब किदवाई, आफाक अली, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना’, सत्यवान वर्मा, अजीज अहमद, जिला बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद शहेनशाह, धनंजय शर्मा, परवेज अहमद, अक्षत शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार सिंह ‘गुड्डू’, अलीम किदवाई, सपा प्रवक्ता फराज किदवाई, साकेत मौर्य, मोहम्मद हारिस, सभासद अश्वनी शर्मा ‘शिवा’, अताउर्रहमान ‘सज्जन’ आदि कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ