ramswaroop

ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भैया, जनता का प्यार है... गरीब किसान हमारे साथ-CM की रेस में होने के सवाल पर ब्रजेश पाठक

 

Barabanki News... प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को पूर्वर्ती सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बताया कि एक प्रोग्राम किसानों उनसे कहा कि सपा सरकार में किसान कोऑपरेटिव सोसायटी नहीं होती थी बल्कि वहां कट्टा कोऑपरेटिल सोसायटी चलती थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को शरण दी जाती थी। मुख्यमंत्री की रेस में होने के सवाल पर वो थोड़ा झिझके। इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले, “भैया, जनता का प्यार है... गरीब किसान हमारे साथ है। 

 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को बाराबंकी में एक बड़े औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा भूखे लोगों का समूह है। इनका प्रदेश के लोगों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा सरकार आई है, गुंडई और अराजक्ता बढ़ी है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के एक कार्यक्रम में आए किसानों के बीच एक सपा के साथी मिले, उन्होंने कहा कि जब हमारी सपा की सरकार आती है, तो किसान कोॉपरेटिव सोसायटी नहीं कट्टा कोऑपरेटिल सोसायटी चलाते हैं। जब-जब ये आते हैं प्रदेश के युवाओं के हाथ में कट्टा और असलहा थमाते हैं। जबकि हमारी सरकार रोजगार दे रही है। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री की रेस में हैं, तो वह सवाल सुनकर थोड़ा झिझकते नजर आए। इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले, “भैया, जनता का प्यार है... गरीब किसान के हमारे साथ है। इन सब बातों की तरफ ध्यान नहीं है। 2027 में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।” 



 उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा का सुपडा साफ होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक निवेश, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। औद्योगिक प्लांट के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के नजदीक होने का फायदा बाराबंकी को भी मिल रहा है और जिले में लगातार नए निवेश आ रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ