ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मंत्री ने मरीजों में किए फल वितरित

 

Barabanki News... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित किए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन किया जाना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा व करुणा की भावना को मजबूत करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अवनीश सिंह व अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पूजा मिश्रा, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ