ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विप्रज निगम का टीम इंडिया में चयन, एशियन गेम्स में दिखाएंगे लेग स्पिन का हुनर

 

Barabanki News... जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी और गर्व की खबर है। जिले के युवा क्रिकेटर और लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम का चयन भारतीय पुरुष टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है। चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज को एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। जिले से टीम इंडिया तक पहुंचे विप्रज के इस सफर में परिवार और उनके कोच का अहम योगदान रहा है। 

 युवा खिलाड़ी अब जिले की पहचान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान तक ले जाने की तैयारी में है। इनमें एक नाम है विप्रज निगम का। लेग स्पिन के साथ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विप्रज को भारतीय पुरुष टी-20 टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने बुधवार शाम भारतीय टीम की घोषणा की। चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज को एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है।

 विप्रज का परिवार मूल रूप से हैदरगढ़ का रहने वाला है। उनकी मां प्रवेश निगम के मुताबिक, विप्रज को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था। बेटे को बेहतर क्रिकेट सुविधाएं मिल सकें, इसलिए परिवार हैदरगढ़ से बाराबंकी के आवास विकास क्षेत्र में आकर रहने लगा। छोटी उम्र से ही क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू करने वाले विप्रज की प्रतिभा को कोच सरवर नवाब ने पहचाना। पढ़ाई के साथ क्रिकेट का सफर जारी रहा और लगातार मेहनत के बाद अब उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला है।

 विप्रज के टीम इंडिया में चयन की खबर सामने आते ही जिले में खुशी की लहर है। परिवार अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। अब एशियन गेम्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर बाराबंकी के इस लाल के प्रदर्शन पर जिले की निगाहें रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ