ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अच्छी कानून व्यवस्था का फायदा मुस्लिमों को भी हुआ, जनता सप-कांग्रेस को नकार देगी-स्वतंत्र देव

 

Barabanki News... विधानसभा चुनाव में तीसरी बार लगातार सरकार बनाने का सपना संजोए बीजेपी नेता और योगी सरकार में पावरफुल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को मुसलमानों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था का फायदा मुस्लिम बहु बेटियों को हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने सपा और कांग्रेस को नकार दिया है। ये अब जीवन में आने वाले नहीं हैं। 

 बुधवार को बाराबंकी पहुंचे संवतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के मौलाना तौकीर रजा से मुलाकात के सवाल पर कहा कि पहले धरना-प्रदर्शन और सड़कों पर निकलने की घटनाएं होती थीं, लेकिन आज शांति है। इससे मुस्लिम बेटियों को भी फायदा हौ रहा है। उन्होंने कहा सभी धर्मों को आज गुंडागर्दी से छुट्टी मिली है। उन्होंने कहा कि जिस मुस्लिम बेटी का पिता विदेश में है उसकी बेटी पढ़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में कोई पत्थरबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब वहां भी युवा तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम समेत सभी वर्गों को दंगों से राहत मिली है। 


 जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा को लेकर सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार का कार्यकाल देख चुकी है। उस समय की नीतियां, बिजली व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लोग भूले नहीं हैं। उन्होंर ने कहा कि सपा अब चाहे कोई भी रथ लेकर जनता के बीच निकले, जनता सब जानती है और पुराने कार्यकाल को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के काम को देख रही है। गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चल रही हैं और आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

 कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के दौर का जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर साधु-संतों और भगवान राम से जुड़े मुद्दों पर आपत्तिजनक रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को व्यक्तिगत आरोपों के बजाय देश और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और गरीब-किसान के हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा की डबल इंजन सरकार के साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ