ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आम के पेड़ से लटका मिल युवक का शव, सुसाइड नोट की एक लाइन ने मामले को किया पेचीदा

 

Barabanki News... जिले माती कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पिकअप ड्राइवर का शव आम के पेड़ के पास मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमे पत्नी और सालों पर परेशान करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस हर ऐंगल से मामले के खुलासे में लगी हुई है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक माती कोतवाली इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो जेब से कॉपी के पन्ने मिले। जिन्हे कथित तौर पर सोसाइट नोट बताया जा रहा है। बाद में शव की शिनाख्त कुर्सी थाना क्षेत्र के भेड़हापुर गांव के सतीश यादव (30) के रूप में हुई। बाद में पता चला कि सतीश यादव पिकअप चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह पिकअप लेकर घर से निकले थे। 

 तलाशी के दौरान युवक की जेब से कॉपी के कई पन्ने मिले। पुलिस के मुताबिक, इन पन्नों में सतीश ने अपनी पत्नी मोनिका को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। साथ ही पत्नी के भाइयों उमेश और दिनेश पर भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट में लिखी एक लाइन ने मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी नोट की लिखावट, उसकी प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी और कथित सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ