Barabanki News... यूनानी को फरोग और इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज मुहैया कराने के मकसद से गुरूवार को फरजाना बैगम मेमोरियल सोसायटी की तरफ से जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर डॉ एएच उस्मानी ने देवा कस्बे में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस दौरान करीब 250 मरीजों का मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं वितरित की गईं।
आपको बता दें कि यूनानी के फरोग और इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज मुहैया कराने के मकसद से डॉ एएच उस्मानी पिछले एक दशक से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन करते आ रहे हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में वो अब तक करीब 70 कैंपों का आयोजन कर चुके हैं। इन कैंपों में मरीजों का इलाज, जांच और दवाएं मुफ्त दी जाती हैं। गुरूवार को देवा में इस कैंप का आयोजन अजीज एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से किया गया। फ्री मेडिकल कैंप में करीब 250 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ एएच उस्मानी के साथ डॉक्टर समन रफी ने भी मरीजो की जांच करके उन्हे दवाएं वितरित कीं।
111
डॉ एएच उस्मानी ने बताया कि वो रिटायरमेंट के बाद से तकरीबन हर माह कैंप का आयोजन करते आ रहे हैं। इसमें बड़ी तादाद में मरीज इलाज कराने आते हैं। इसकी वजह पैसों की कमीं और आसानी से सुलभ इलाज की कमी है। इसकी वजह से उनके कैंपों में भारी भाड़ी उमड़ती है। उन्होंने बताया कि यूनानी पैथी में आज तकरीबन हर बीमारी का इलाज मौजूद है। इसलिए लोगों को यूनानी पैथी की तरफ आना चाहिए।
वहीं डॉ समन रफी ने कहा कि आज के दौर में गांव हो या देहात हर जगह जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं और लोग जागरूक नहीं हैं। ऐसे में ये कैंप लोगों में पहुंचकर उन्हें सही बात और इलाज पहुंचाते हैं। इसलिए इन कैंपों का महत्व बहुता है।

0 टिप्पणियाँ