ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चंद्रशेखर के काफिले पर हमला, क्या थी साजिश, एसपी प्रमुख ने क्या की मांग?

 

Barabanki News... आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एएसपी (के) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कथित काफिले पर हमले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को दो अलग-अलग तहरीरें दी हैं। इसके अलावा चंद्रशेखर रावण ने जिला और गोंडा पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पूरे मामले की चंद्रशेखर ने सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है। चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक इस मामले में कोई कार्रवाइ नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे। 



दरअसल एएसपी (के) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण गोंडा में विनेद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे थे। बाराबंकी में घंटों चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि बुढ़वल में पुलिस ने उन्हें रोका और धार्मिक आयोजन की झूठी बात कहकर उन्हें दायें तरऱ से चलने के लिए कहा गया। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि हमने देखा कि वहां पर कुछ लोग तख्तियों के पीछे पत्थर लेकर खड़े हैं। उनका आरोपा है कि गोंडा पुलिस के एक एसआई ने उनकी तरफ इशारा किया और उन लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। एक पत्थर उनकी गाड़ी पर लगा। चंद्रेशखर ने बताया कि उन्होंने गाड़ी से उतरकर उनसे पूछा कि आप ने ऐसा क्यूं किया। उन्होंने बताया कि मैंने सीओ से उनको बुलावाया। लेकिन सीओ ने उसपर कोई बात नहीं की। चंद्रशेखर ने बाताया कि जब उन्हें पुलिस से मदद मिलती नहीं दिखी, तो वापस चल दिए। इसके बाद पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें एक गाड़ी को तोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि कई गाड़ियों को तोड़ा गया है। एक कार्यकर्ता की आंख में नुकीली चीज लगी है। एक कार्यकर्ता का सिर फूटा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में दो तहरीरें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। चंद्रेशेखर ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच चाहते हैं कि पुलिस ने किन लोगों को अपने पीछे खड़ा कर रखा था। इसलिए इस पूरे मामले की सीबीआई की जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर चंद्रशेखर ने कई तरह के सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि विनोद साहनी और राम नयन को इंसाफ मिलना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ