ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जनहित में युवाओं का साथ आना सफलता की गारंटी - गोप

 

Barabanki News… जब युवा शक्ति जनहित के किसी काम के लिए साथ आती है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत उन्हें कमजोर या हिला नहीं सकती है। जब कई लोग साथ चलते हैं, तो विचार असमान्य होते हैं, लेकिन हमें ये सोचना है कि समाज के लिए क्या और कैसे बेहतर होगा।
उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार रात नगर के फैजुल्लागंज में समाजिक कार्यकर्ता शहनवाज अहमद की संस्था सदाकत फाउंडेशन के उद्घाटन अपने सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। अरविंद सिंह गोप ने संस्था के उद्घटन के मौके पर सदाकत फाउंडेशन की पूरी टीम की सराहना की और उन्हें मुबारकबाद दी साथ ही संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सतरिख नगर पंचायत के चेयरमैन रेहान कामिल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को फजल इनाम मदनी, परवेज अहमद आदि ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने शहनवाज अहमद सदाकत फाउंडेशन की स्थापना के लिए बाधाई दी और संस्था के उज्जवल भविष्य कामना की। साथ आशा व्यक्त की सदाकत फाउंडेशन बेहतर समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजिक कार्यकर्ता सैयद मोहम्मद हारिस ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ