ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कांग्रेस सह प्रभारी की दो टूक- अवध में महौल हमारे पक्ष में, सम्मानजनक सीटों पर ही लड़ेंगे चुनाव

 

 

 Barabanki News... प्रदेश कांग्रेस के अवध क्षेत्र के प्रभारी अब्दुल हन्नान ने दावा किया है कि अवध में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और राहुल गांधी इस क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि अवध क्षेत्र और जिले में वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ये उन्होंने नहीं बताया, लेकिन ये जरूर कहा कि सम्माजनक सीटों पर ही कांग्रेस गठबंधन में शामिल होगी।

   

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद अब्दुल हन्नान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस पूरी तरह से पुख्ता हो चुकी है। बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का काम पूरा हो गया है। हर बूथ पर 11-11 मेंबर की कमेटी बन चुकी है। ये पूछे जाने पर कि पूरे अवध में कांग्रेस की क्या स्थिति है अब्दुल हन्नान ने कहा कि पूरे अवध में कांग्रेस के लिए महौल बहुत अच्छा है। अवध के आम लोगों और खासकर जेन जी में राहुल गांधी जननायक बनकर उभरे हैं। इसलिए अवध क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन कायम रहेगा, लेकिन सीट शेयरिंग के मामले पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बार-बार पूछे जाने पर भी उन्होंने बस इतना ही कहा कि कांग्रेस सम्मानजनक सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ