ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मोबाइल टॉवर से तार चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले की सफदरगंज कोतवाली पुलिसन ने मोबाइल टावरों से तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का 10.181 किलोग्राम तांबे का तार, 04 बंडल तार का छिलका तथा घटना में प्रयुक्त (कटर, औजार), एक अदद स्कूटी व 1500 रुपये नगद बरामद किए गए है। 

 दरअसल सफदरगंज पुलिस टीम को एक दर्ज मुकदमे के संबंध में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण प्रान्शू यादव पुत्र रामसुमिरन यादव निवासी ग्राम केसरवा थाना जहाँगीराबाद, सुमित लोधी पुत्र स्व0 श्रीकान्त निवासी ग्राम चिलौकी थाना सफदरगंज और आमिर खान पुत्र सरवर खान निवासी ग्राम केसरवा थाना जहाँगीराबाद को रानीगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से विभिन्न मोबाइल टावर (जियो, बीएसएनएल, एयरटेल) से चोरी किए गए केबल के कुल 10.181 किलोग्राम तांबे के तार (कापर वायर), तार छीलने के उपकरण (कटर, प्लास, पेचकस), 04 बंडल तार का छिलका, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (नंबर UP 32 QQ 3026), मोबाइल फोन तथा चोरी के हिस्से के 1500 रुपये नगद बरामद किए गए।

 पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर आस-पास थाना (सफदरगंज, कोतवाली नगर, जैदपुर क्षेत्र में) स्थित मोबाइल टावरों से रात्रि में केबल काटकर चोरी कर तारों को जीजीआईसी स्कूल, चिलौकी के पास स्थित एक खंडहर मकान में ले जाकर छीलकर तांबा अलग कर उसे बेचते थे। अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्हरी तथा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, पाटमऊ स्थित मोबाइल टॉवरों से केबल चोरी किया गया था। जिस संबंध में मुकदमा कोतवाली नगर और जैदपुर पंजीकृत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ