ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: Special TET के लिए शासनादेश जारी होने पर शिक्षकों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

Barabanki News...बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) आयोजित कराने हेतु शासनादेश जारी होने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इसके लिए मुख्यमंतरी योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।


आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) आयोजित कराने हेतु शासनादेश जारी कर दिया है। इससे शिक्षकों में खुशी की लह है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विशेष TET के आयोजन, पात्र शिक्षकों को अवसर प्रदान करने के साथ साथ शिक्षकों की सेवा एवं सुरक्षा को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की सेवा एवं सुरक्षा संरक्षित करने का जो आश्वासन दिया था, यह निर्णय उसे लगभग पूर्ण करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। शिक्षक समाज की ओर से मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ