ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चंद्रशेखर पर हमले के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

 

Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 4 दिन बाद FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने अमित सिंह समेत तीन लोगों को नामजद किया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

 आपको बता दें कि रविवार को गोंडा में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जाते समय नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के काफिले पर हमला किया गया था। इसे लेकर चंद्रशेखर रावण की तरफ से पुलिस को दो तहरीरें दी गई थी। चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव के मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ ने इसकी पुष्टी की है। पुलिस ने अमित सिंह समेत तीन लोगों को नामजद किया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ