ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आने वाली नस्लों के लिए बड़ा स्रोत होगी "बाराबंकी के नगीने": महदी

 

Barabanki News... जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर डाक्टर ए एच उस्मानी की किताब "बाराबकीं के नगीने " का रस्म इजरा (विमोचन) रविवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कार्चक्रम के दौरान किया गया। सीनियर एडवोकेट जुबेर अन्सारी, एरा यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर प्रोफेसर डाक्टर अब्बास महदी, अली मियां यूनानी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डाक्टर अरशद अली, डाक्टर अनवर हुसैन खान, शायर डॉ मखमूर काकोरवी,इकरामुल हक उस्मानी और आमिर किदवाई ने किताब का रस्म इजरा किया।

   

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एरा यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर प्रो डॉ अब्बास महदी ने कहा कि डॉक्टर एएच उस्मानी की किताब आने वाली नस्लों के लिए जिले की मशहूर शख्सियात को जानने के लिए एक स्रोत काम करेगी। उन्होंने "बाराबकीं के नगीने " किताब लिखने के लिए डॉक्टर एएच उस्मानी की जमकर सराहना की और कहा कि उन्होंने बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि ये आसान काम नहीं है। ये बहुत जद्दोजहद के बाद होता है। उन्होंने कहा कि इस किताब से नौजवानों को भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा हासिल होगी

 किताब का मुकदमा लिखने वाले अयोध्या के साहित्यकार डॉक्टर अनवर हुसैन खान ने इस मौके पर कहा कि डॉक्टर एएच उस्मानी की किताब "बाराबकीं के नगीने " ऐसी किताब है जो आगे जिले पर काम करने वालों के काम आएगी। उन्होंने कहा कि किताब की जबान बहुत आसान है। ये गांधी जी की कल्पना थी कि ऐसी जबान कही जा जो हिंदी और उर्दू दोनों जैसी हो। उनकी किताब की जबान वैसी ही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एएच उस्मानी ने बहुत तारीखी कदम उठाया है और नई नस्ल को एक सीख दी है। ये कितान उनके लिए एक पैगाम है कि आज के लोग भी ऐसा काम करें, जिससे उनको शोहरत मिले और तीरीख में उनका नाम दर्ज हो।

"बाराबकीं के नगीने " किताब के लेखक डॉक्टर एएच उस्मानी ने इस मौके पर कहा कि वो बहुत खुश हैं कि आज उनकी सालों की मेहनत को एक मकाम हासिल हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2018 में बाराबंकी की अजीम शख्सियात के बारे में लिखने का काम शुरू किया था। पहले वॉट्स एप पर पोस्ट लिखी,लोगों ने पसंद किया इसके बाद इसे किताब की शक्ल देने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तमाम मसरूफियात के बावजूद वो लगातार लिखते रहे। उन्होंने बताया कि आगे वो और शख्सियात के बारे में लिखेंगे। 

 इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली कई हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुस्तफा खान, शायर सगीर नूरी,समाजिक कार्यकर्ता तारिक जीलानी समेत जिले की विभिन्न मशहूर हस्तियों ने डॉक्टर एएच उस्मानी को किताब की रस्म इजरा के मोके पर उन्हें मुबारकबाद पेश की और उनकी जमकर सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजिक कार्यकर्ता फजल इनाम मदनी ने की। कार्यक्रम में डॉक्टर एएच उस्मानी के बेटे अम्मार उस्मानी और आमिर उस्मानी ने सराहनीय भूमिका अदा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ