Lucknow News... राजधानी के गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के ऑडिटोरियम में शनिवार शाम समाजी और साहित्यिक संस्था सांझी विरासत की ओर से मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाराबंकी के साझी विरासत का ये पहला कार्यक्रम था,जो बेहद सफल रहा। इस सफल आयोजन से साझी विरासत की पूरी टीम काफी उत्साह और खुश नजर आई।
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और बाराबंकी व लखनऊ की तमाम मशहूर हस्तियों के बीच हुए इस मुशायरे और कवि सम्मेलन में महान कवि उदय प्रताप सिंह, शायर अज्म शाकिरी, उस्मान मीनाई, मनिका दूबे और नूर सबा जैसी शायरों ने अपने कलाम से दर्शकों का मन मोह लिया। मुशायरे का संचालन मशहूर शायर स्वंय श्रीवास्तव ने किया। मुशायरे में दर्शकों ने जहां युवा कवियत्री मनिका दुबे और स्वंय श्रीवास्तव को पूरे जोश और उमंग के साथ सुना, तो वहीं बुजुर्ग शायर उदय प्रताप सिंह और अज्म शाकिरी की शायरी को सम्मान और गंभीरता के साथ पूरा समर्थन दिया। इस सफल के बाद कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में साझी विरासत के प्रमुख परवेज अहमद ने तमाम अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। में फरहान वास्ती, नसीम बेग, डॉ कुलदीप सिंह, अंकुर माथुर, अपर्णा दूबे, मनीष बैसवार, सै. मो हारिस, सैफ मुख्तार, मो मोनिस समेत तमाम साझी विरासत की महती भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ