Barabanki News…. जिले में या यूं कहें कि प्रदेश में घोषित एक मात्र बीएसपी उम्मीदवार को पत्रकार को गोदी में खेलाने की कोशिश नाकाम हो गई। हालत ये हुई कि बीएसपी उम्मीदवार को कार्यक्रम छोड़कर भागना पड़ा। दरअसल सदर विधानसभा सीट से बीएसपी के उम्मीदवार मो मुबश्शिर ने सोमवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों को आमंत्रित किया था। इसका बाकायदा एक निमंत्रण पत्र पत्रकारों के व्हॉट्स एप नंबर पर भेजा गया था। तय समय पर और तय जगह पत्रकार पहुंच गए। मंच पर बीएसपी उम्मीदवार के साथ बीएसपी के नेता और उनकी मंडली के लोग बैठ गए। गपशप के बाद खाटी पत्रकारों ने सवालों का सिलसिला शुरू कर दिया, क्यूंकि खांटी पत्रकार अपने समय को बर्बाद नहीं करते और हर जगह बेहतरीन कंटेट के लिए लगे रहते हैं। क्यूंकि संस्थान के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी होती है। सवाल पूछते ही बीएसपी उम्मीदवार पल्लू छोड़ाने लगे और ये कहने लगे कि य़े प्रेस कांफ्रेंस नहीं है, यहां तो सिर्फ आप से मुलाकात के लिए बुलाया था। हालांकि सवाल ऐसे भी नहीं थे, जिनका जवाब ना दिया जा सकता, या पत्रकारों के सवालों को मंझे अंदाज पत्रकार के सवालों को डायवर्ट कर देते। लेकिन ट्रेंड गोद में लेने का है और यही कोशिश महंगी पड़ गई। दरअसल मुबश्शिर की कोशिश पत्रकारों को खिला-पिलाकर खुश करने की थी, ताकि एक मीडिया मैनजेमेंट हो जाए। अब नये-नये नेता जी को कौन य़े बताए कि हर कोई मैनेज नहीं होता, बल्कि मुसीबत सा फजीहत का सबब बन जाता है।

0 टिप्पणियाँ