Barabanki News... नगर के अली पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह फ़रज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से "इस्लामिक क्विज़ बरए निस्वान" का आयोजन किया गया। डेढ़ घंटे की परीक्षा के बाद विजेताओं का एलान किया गया। जिसमें मदरसा शहाब-उल-उलूम की छात्रा उम्मे कुलसूम ने प्रथम, दारुल उलूम सिद्दीकी बारा गांव की छात्रा अदीबा और मदरसा शहाब-उल-उलूम की छात्रा इकरा शिरीन ने तीसरा स्थान हासिल। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 10 छात्रों को सांत्वा पुरस्कार के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। फ़रज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एएच उस्मानी के नेतृत्व में हुई इस प्रतियोगिता में जिले भर से 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 89 प्रतिभागी ही परीक्षा में शामिल हुए। 100 प्रश्न वाले परीक्षा पत्र के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित था। इसके बाद विजेताओं का एलान किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं मदरसा शहाब-उल-उलूम की छात्रा उम्मे कुलसूम को मॉडूयूलर गैस स्टोव और प्रमाण पत्र, दूसरे स्थान पर रहीं दारुल उलूम सिद्दीकी बारा गांव की छात्रा अदीबा को पैडिस्टल फैन और तीसरे स्थान पर रहीं मदरसा शहाब-उल-उलूम की छात्रा इकरा शिरीन स्टील के ड्रम और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी और डॉ. तनवीर सुल्ताना ने इनाम हासिल करने वाली छात्राओं को स्टॉल और नगद इनाम देकार उनकी हौसला अफ्जाई की। कार्यक्रम में अली पब्लिक स्कूल के मैनेजर मौलाना इमरान नदवी साहब ने स्कूल से पूर्व छात्राओं को उनकी सफलता पर उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के सदर डॉ. एएच उस्मानी ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए हुवे कहा कि आप लोग अभी से अगले साल के कॉम्पीटिशन की तैयारी शुरू कर दीजिए। अगले साल इससे भी ज्यादा प्रतिभागियों को शिरकत का मौका दिया जाएगा। विजेता छात्राएं गिफ्ट और सर्टिफिकेट पाकर काफी खुश हुए। इम्तिहान में नाज़ फातिमा, इकरा उस्मानी, ऐमन उस्मानी, मास्टर जुनैद साहब, मास्टर शाहनवाज साहब, अम्मार उस्मानी, आमिर उस्मानी, अफ्फान, अली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जनाब मेराज साहब, किरण और रामश्री ने सहयोग किया।




0 टिप्पणियाँ