Barabanki News... समाजिक संस्था फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित होने वाली सामाजिक सेवाओं के क्रम में गुरुवार को नगर के कमरियबाग कब्रिस्तान में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मरीजों का मुफ्त चेकअप के साथ उन्हें मुफ्त में दवाएं भी वितरित की गईं। कमरियाबाग कब्रिस्तान में आयोजित इम मेडिकल कैंप का पूर्वोत्तर रेलवे के हॉकी प्लेयर मो मुजीब ने फीत काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद मरीजों की जांच का सिलसिला शुरू हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष और जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर. डॉ एएच उस्मानी ने मरीजों की जांच की और डायबटीज समेत कई जांचे भी करवाईं। साथ ही मरीजों को कुछ आवश्यक दवाएं भी वितरिक की गईं। सभी मरीजों ने डॉ एएच उस्मानी की इस समाजिक सेवा के लिए प्रशंसा की और शुभकामनाएं दीं। मेडिकल कैंप में डॉ एचएच उस्मानी के दोनों पुत्र अम्मार उस्मानी और आमिर उस्मानी ने भी मरीजों का पूरा सहयोग किया। आपको बता दें कि समाजिक संस्था फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट कई सालों से समाजिक कार्यों के क्षेत्र में सक्रिय है। मेडिकल कैंप के अलावा संस्था छात्रों के उत्साहवर्धन समेत कई और कार्य भी किया करती है।


0 टिप्पणियाँ