ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: यूथ कांग्रेस ने बिजली समस्या को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

 

Barabanki News... यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और घोसियाना स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहे से पदयात्रा शुरू की और घोसियाना स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचने के बाद सिकंदर अब्बास रिजवी ने अधिशासी अभियंता के सामने क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याएं रखीं और उनके जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों के कारण आए दिन हादसे और बिजली आपूर्ति में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। वहीं ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद ग्रामीणों से पैसे एकत्र करने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ज्ञापन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों को तत्काल बदलने, नई बस्तियों में विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की गई। 111 इसके अलावा बंकी, सिद्धौर, हैदरगढ़, सुबेहा, सतरिख, देवा, फतेहपुर, बेलहरा, रामनगर, नवाबगंज, मसौली, रामपुर और भयारा समेत विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग उठाई गई। युवा कांग्रेस ने हैदरगढ़ तहसील के तेलवाय गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने का मामला भी उठाया। आरोप लगाया गया कि संबंधित अवर अभियंता ने ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए ग्रामीणों से 10 हजार रुपये एकत्र करने को कहा। संगठन ने मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पल्हरी गांव, नयापुरवा, जहांगीराबाद, जीतनगर और विटानियों रोड समेत कई स्थानों पर पुरानी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा गांवों और शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अगस्त 2026 को गन्ना कार्यालय, बाराबंकी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सरजू शर्मा, राजेंद्र वर्मा, दिलशाद वारसी, विजय पाल गौतम फरहान किदवई, सना मूही, तस्लीम खान, नसरीन फातिमा, गुड्डू गौतम, शुभम वाल्मीकि, तरुण बक्श, अखिलेश वर्मा, अमन खान, विजय पाल गौतम, श्रीकांत मिश्रा, यासमीन खान, रितेश, जुनेद, विष्णु शिल्पकार, अब्दुल समद मोहम्मद सैफ़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ