Barabanki News... जिले के मशहूर यूनानी चिकित्सक डॉ एएच उस्मानी की किताब "बाराबंकी के नगीने" का विमोचन रविवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) अब्बास महदी होंगे, जबकि सदारत जिले के सीनीयर वकील जुबेर अहमद अंसारी करेंगे। वहीं नगर पालिका की चेयरमैन शीला सिंह कार्यक्रंम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। इसके अलावा ढॉ अनर हुसैन खान, डॉ मख्मूर काकोरव, डॉ अरशद अली और डॉ इकरामुल हक उस्मानी सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पुस्तक विमोचन समारोह फरजाना बेगम मेमोरिय ट्रस्ट की तरफ से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान डॉ एएच उस्मानी ने बताया कि उनकी किताब "बाराबंकी के नगीने" जिले के उन शख्सियात पर आधारित है, जिन्होंने जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन कराया है, लेकिन नई नस्ल के लोग उन्हें धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। डॉ एच उस्मानी ने बताया कि पहले वो बाराबंकी की अजीम शख्सियात के नाम से कई लेख लिख चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने उन तमाम लेखों को एक किताब में प्रकाशित कराया है। उन्होंने बताया कि किताब में जिले की 30 अजीम शख्सियात को शामिल किया गया है। उनका पूरा जीवन परिचय इस किताब में लिखने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि "बाराबंकी के नगीने" किताब बाराबंकी और लखनऊ की तमाम जानी-मानी दुकानों पर पहुंचे चुकी है,लोग वहां से उन्हें ले सकते हैं या वो उनसे संपर्क करके किताब हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही ये किताब ओनलाइन शॉपिंग एप पर भी मौजूद होगी।

0 टिप्पणियाँ