ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दिन में रेकी, रात में शटर तोड़कर चोरी, 4 धरे गए

 

Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना पुलिस ने एक अन्तर्जनपदीय चोरों के गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 03 अदद चांदी के 2000 के नोट (सफेद धातु), 07 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद सब्बल, 01 अदद बड़ा जैक, 01 अदद छोटा जैक, 01 अदद आरी मय ब्लेड, 01 अदद बैटरी, 04 लीटर पिपरमिंट का तेल, 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस, 1,773 रू0/- (01 व 02 रुपये के सिक्के), 6000 रुपये व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। ये लोग दिन में रेकी के बाद रात में दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तो/चोरों 01. राहुल उर्फ बिरजू रावत पुत्र रामहरख 02. रोहित उर्फ करिया उर्फ नान्हू पुत्र रामराज, 03. अवनीश वर्मा उर्फ लकी पुत्र रामनिवासी, 04. अभिषेक यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासीगण ग्राम पहलीपार थाना मसौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद 2000 के नोट (सफेद धातु), 03 अदद सब्बल, 01 अदद बड़ा जैक, 01 अदद छोटा जैक, 01 अदद आरी मय ब्लेड, 01 अदद बैटरी, 04 लीटर पिपरमिंट का तेल, 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस, 7773 रु0/- नगद व घटना में प्रयुक्त स्कोडा फैबिया कार (वाहन संख्या UP 32 CR 7210) बरामद किया गया। अभियुक्त राहुल उर्फ बिरजू रावत पुत्र रामहरख उपरोक्त के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस की बरामदगी के आधार पर थाना केस पंजीकृत किया गया।

 पूछताछ एवं जांच में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया की वे कार से घूम-घूमकर रेकी करते थे तथा रात्रि में दुकानों के ताले और शटर काटने के लिए सब्बल और आरी का प्रयोग करते थे तथा शटर न उठने पर जैक लगाकर दुकान में घुसते थे। चोरी के सामान को बेचकर पैसों को आपस में बराबर बांट लेते थे। 

 गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामद चोरी के सामान से सम्बन्धित विवरण निम्न है- 

 01. अभियुक्तगण द्वारा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत तकिया चौराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र व खाद-बीज भंडार के ताले व सीसीटीवी कैमरे तोड़कर सिक्के और 07 अदद मोबाइल फोन चोरी किए थे। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 202/2026 धारा 305(A)/331(4)/324(4)/317(2) बीएनएस थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत है। 

02. अभियुक्तगण द्वारा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28/29.07.2026 को नवाबपुर पुलिया के पास घनराज मार्केट स्थित दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर 03 अदद 2000 के नोट (सफेद धातु) जिसके सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

03. अभियुक्तगण द्वारा थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत बीज भंडार के शटर का ताला तोड़कर बैटरी चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 305(e)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। 

 04. अभियुक्तगण द्वारा थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार तिराहे के पास डेहवा मोड़ रोड के पास से एक इन्वर्टर बैटरी, पिपरमिंट तेल व पैसे चोरी किए थे जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 330/2026 धारा 305(A) बीएनएस पंजीकृत है।

 05. अभियुक्तगण द्वारा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत रेडीमेड दुकान का शटर तोड़कर कपड़े चोरी किए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना पटरंगा पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ