ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शंगरीला की पार्किंग से होशियार, खाना खाने आए युवक की गाड़ी से लाखों का सामान हुआ गायब

 

Barabanki News... जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर में हाइवे पर स्थित नामी होटल शंगरीला की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से लाखों के आभूषण चोरी हो गए। खास बात ये है कि ये चोरी गार्ड की मौजूदगी में हुई है। भुक्तभोगियों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। ऐसे में अगर भी शंगरीला जाने की सोच रहे हैं, तो अपनी गाड़ी का ख्याल खुद रखें।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला बीते 16 जून का है। जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कटका गांव के इकराम खान पुत्र गुलाम वारिस खान 16 जून को अपनी अर्टिगा गाडी संख्या-यू०पी० 32 पी०आर० 0703 से परिवार सहित लखनऊ जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे रास्ते में संग्रीला ढाबे में खाना खाने के लिए रूका और गाड़ी को पार्किंग में खड़ी कर दिया। जहां पर गार्ड भी मौजूद थे, उसके बाद प्रार्थी परिवार सहित अन्दर खाना खाने चला गया। जब कुछ देर के बाद जब खाना खाकर बाहर आया तो देखा कि प्रार्थी के वाहन का पीछे सीट के दाहिने तरफ का शीशा टूटा था और गाड़ी में रखे 2 लेडीज पर्स, जिसमें 2 सोने के हार एक 8 तोला, तथा दूसरा सोने का हार 5 तोला व 2 जोड़ी झुमकी 4 तोले की, हाथ का सोने का चूड़ा 8 तोला, 4 अंगूठी सोने की 2 तोले की, 4 घड़ी, एचडीएफसी बैंक के 2 ए०टी०एम० कार्ड, घर की चाभिया, और आधार कार्ड तथा 28 हजार रूपये नकद रखे हुए थे। प्रार्थी ने इसकी सूचना होटल संचालक को दी। प्रार्थी काफी हैरान व परेशान है। गुलाम वारिस ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ