ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल

 

Barabanki News... समाजिक सारोकार के क्षेत्र में हमेशा सरगर्म रहने वाली समाजाक संस्था फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। तमाम तरह की समाज सेवाओं के साथ इस बार ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एएच उस्मानी ने इस बार तेज गर्मी और तपतपाती धूप में सफर करने वालों और ऐसे मौसम में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों को गमछा और पानी की बोतल वितरित कीं। मेडिकल कैंप, होनाहार छात्रों का सम्मान और गरीबों असहायों की मदद के बाद अब जिले की समाजिक संस्था फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने इस बार इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सख्त गर्मी में अपनी जान की परवाह न करने वाले पुलिसकर्मियों और मुसाफिरों को पानी और गमछे वितरित किेए। ट्रस्ट के वॉलेंटियर अध्यक्ष और जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी के नेतृत्व में पटेल तिराहे और रोडवेज बस स्टॉप समेत शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों की प्यास बुझाने और गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास किया। आपको बता दें कि फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट लंबे वक्त से समाजिक कार्यों में लगा हुआ है। इस मौके पर ट्रस्च के अध्यक्ष डॉ उस्मानी ने कहा कि जनसेवा में लगे लोगों की सेवा करने से दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि 40 से 45 डिग्री तापमान मे यातायात पुलिस के अधिकारी, सिपाही हर चौराहे पर धूप और गरमी बरदाश्त करते हुए जनता की सेवा करते हुए अपनी डयुटी कर रहे हैं। उनके इस सेवाभाव को देखते हुए फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की टीम निकल उनकी सेवा में ये छोटी सी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ नही कर सकते तो कम से कम इनकी प्यास बुझाने के लिये ठन्डा पानी तो पिला रकते हैं। पसीना पोछने के लिये एक अगौंछा तो दे सकते हैं। फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के वालेन्टियर चन्दन,अफ्फान,नियाज ने खुशी खुशी यह सेवा की, गोन्डा फैजाबाद बाईपास,पल्हरी चौराहा,सतरिख नाका,लखपेड़ाबाग, बस स्टैँड सभी जगह ,रोडवेज की बसों मे,चलते फिरते मुसाफिरों को पानी की ठन्डी बोतलें देकर पुलिसकर्मियों की प्यास बुझाई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ