Barabanki News.. जनपद में पशु एवं मीट कारोबार से जुड़ी फर्म "जोहान फूड फ्रोजन" पर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने गंङीर आरोप लगाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता उषा द्विवेदी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फर्म की व्यावसायिक गतिविधियों, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, लाइसेंस की वैधता, बिलिंग रिकॉर्ड तथा वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता उषा द्विवेदी ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है उक्त फर्म की गतिविधियों से जुड़े कई ऐसे प्रश्न सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है। प्रार्थना पत्र में 24 नवंबर 2025 से मई 2026 तक के बिल, इनवॉइस, ई-वे बिल, स्टॉक रजिस्टर और जीएसटी रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही संबंधित बैंक खातों से हुए वित्तीय लेन-देन की भी सक्षम एजेंसियों से जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया है।ऊषा द्विवेदी ने प्रशासन से मांग की है कि फर्म के FSSAI लाइसेंस, उसकी शर्तों तथा खरीद-बिक्री, भंडारण और परिवहन से जुड़ी गतिविधियों की वैधानिकता की भी जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और कानूनों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं।
शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग, जीएसटी विभाग, पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके समर्थन में कुछ दस्तावेज और बिलों की प्रतियां भी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई हैं। इस मामले में नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जनस्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और राजस्व हितों से जुड़े इस मामले पर अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक तथ्य सामने आएंगे और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।


0 टिप्पणियाँ