Barabanki News... जननायक, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने सफेदाबाद स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरित करते हुए वहां उपस्थित बुजुर्गों के शीघ्र स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। पी.एल. पुनिया ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार, वोट चोरी तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिस प्रकार राहुल गांधी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, वह एक महान योद्धा से कम नहीं है। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ फल वितरित किए गए। फल वितरण के उपरांत सांसद आवास, ओबरी पर माननीय पी.एल. पुनिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केक काटकर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जन्मदिन के मुख्य अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, शिव बहादुर वर्मा, अखिलेश वर्मा, राम हरख रावत, शबनम वारसी, सूरज रावत, पंकज यादव, अजय रावत, अनुराग यादव, रमेश कश्यप, श्रीकांत मिश्रा, आनंद गौतम, विजय पाल गौतम, आर.डी. राव, मोहम्मद अरशद अहमद, कौशल किशोर वर्मा, मोहम्मद जीशान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,


0 टिप्पणियाँ