/ Barabanki News... उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही हैं बयानों का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है जहां इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ में उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में अपना दमखम लगाने को तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता बयान बाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं उसी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सोच समझकर बयान बाजी करनी चाहिए अनाप-शनाप बयान देकर के इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास न करें ताकि भाजपा को फायदा ना हो इंडिया गठबंधन के फैसले उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी करेंगे हम सभी नेताओं को बयान बाजी से बचना चाहिए । अरविंद सिंह गोप ने कहा कि इमरान मसूद इंडिया गठबंधन का फैसला नहीं करेंगे इंडिया गठबंधन का फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे रही उत्तर प्रदेश में सीट के बंटवारे की बात जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी 170 सीटों की डिमांड करेगी कांग्रेस पार्टी भिखारी नहीं है वह अपनी दुकान बंद कर दें इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि कि मैं पहले भी कहा है की इंडिया गठबंधन के नेताओं को बयान बाजी नहीं करनी चाहिए अनाप-शनाप बयान बाजी से इंडिया गठबंधन कमजोर होगा और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई रोक सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है इसीलिए पिछले चुनाव में भी इसका नतीजा देखने को मिला है कि इंडिया गठबंधन दूसरे नंबर पर रही है उत्तर प्रदेश में भाजपा को केवल समाजवादी पार्टी ही रोक सकती है ।
AIMim अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी रुचि दिखा रहे हैं जिसको लेकर के अरविंद सिंह गोप ने कहा की असदुद्दीन ओवैसी अपने दल के बड़े नेता हैं लेकिन वह मुसलमान के नेता नहीं है बंगाल और बिहार में बीजेपी जीत गई है अगर बीजेपी को हराना है तो असदुद्दीन ओवैसी को वहां नहीं जाना चाहिए मुल्क के अंदर ऐसी हालत बना रहे हैं कि बिना राहुल गांधी को लेकर आप कुछ भी नहीं कर सकते ममता बनर्जी जो आप कर रही हैं वह अगर 6 महीने पहले करती तो आज ऐसे हालात न बांटे ममता बनर्जी के साथ में गलत हुआ है और यह बात निकाल देनी चाहिए कि असदुद्दीन ओवैसी मुसलमान के नेता है मुसलमान का असली नेता कौन है वह जनता चुनाव में तय करेगी आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से हर आएगी अरविंद सिंह गोप ने कहा कि एक बार फिर मैं सभी इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहना चाह रहा हूं कि सोचे समझे बिना कोई भी बयान ना दें क्योंकि उल्टे सीधे बयान बाजी से इंडिया गठबंधन कमजोर होगा और भारतीय जनता पार्टी को इसका सीधा फायदा मिलेगा आने वाला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लड़ेगी और जीत हासिल होगी ।

0 टिप्पणियाँ