ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पसमांदा समाज की तरक्की की राह में सपा-कांग्रेस ने सिर्फ रोड़ा अटकाया, BJP दे हिस्सेदारी-वसीम राइन

 

Barabanki News... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों को कहीं का नही छोड़ा वोट बैंक बनाकर जमकर इस्तेमाल करने के साथ ही नफरत भी इस कदर की कि आज इस समाज का नेतृत्व करने वाला भी कोई नही रहा। यह बात सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष निसार राईन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कही है। 

 उन्होंने कहा कि सत्ता, सदन संगठन तीनो जगहों से समाज को वंचित रखा। इस समाज की तरक्की की राह में रोड़ा सिर्फ कांग्रेस व सपा ने ही अटकाया। और धार्मिक पाबंदी लगा कर दलित मुसलमानों और ईसाइयों के साथ ना इंसाफी की है कांग्रेस ने तो मुसलमान से नफरत की सारी हदे ही पार कर दी। राईन ने कहाँ कि नेहरू सरकार ने आर्टिकल 341 के तहत धार्मिक प्रतिबंध लगाकर दलित से बदत्तर बना दिया कांग्रेस का मुसलमानों पर यह दूसरा बड़ा हमला था, जिसे तब ही इस समाज को समझ लेना चाहिए था पर उस वक़्त के हालात ही ऐसे थे कि पसमांदा चाह कर भी कुछ न कर सका बस बेहतर भविष्य की उम्मीद में शांत रहा पर यह शायद सबसे बड़ी भूल थी, कांग्रेस जैसी कथित धर्मनिरपेक्ष दोहराचरित्र और धोखेबाज पार्टी से और भला क्या उम्मीद की जा सकती थी, इस पंजा छाप दल ने पसमांदा को कहीं का नही छोड़ा बस वोट लेकर सरकार बनाते रहे।लोकसभा 2024 में संविधान संशोधन की झूठी अफवाह फैला कर जनता को गुमराह किया था ठकबंधन ने एक भी पसमांदा मुस्लिम को टिकट नहीं दिया यह सबसे बड़ी हिस्सेदारी की चोरी है जब भी बात पसमांदा के हक़ और बुनियादी जरूरतों की हुई कांग्रेस सबसे पीछे खड़ी दिखाई दी यही हाल वर्तमान के भी हैं। दिशाहीन कांग्रेस के नेताओं को सही रास्ता भी नही दिख रहा। ने सपा नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नक़ली पीड़ीए सपा मुखिया अखिलेश यादव हों या पूर्ववर्ती नेता, सब पसमांदा मुसलमान को मूर्ख बनाते रहे वोट लेकर सरकार बनवाई एवज में सिर्फ दरी बिछवाई न राज्यसभा जाने दिया और न ही संगठन में ही जगह दिया । बस झूठ के सहारे मतलब हल करते रहे जबकि पसमांदा ने सपा का साथ देने में कोई कसर बाकी नही रखी। 

 कांग्रेस और सपा के गठबंधन ने चुनाव में उम्मीदवारी का मौका भी नही दिया। आज पसमांदा मुसलमान बेहद निराश है उसे इन दलों से बड़ी आस थी जो टूट गई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बुनकर की बात की उनका धन्यवाद.कुरैशी राईनी मंसूरी फकीर दलित मुस्लिम के लिए कौन बोलेगा। एक मंत्री से काम नही चलेगा आबादी के हिसाब से और हिस्सेदारी देना पड़ेगा। बीजेपी ने ews आरक्षण अशराफ मुसलमानों को दिया और बड़े पदो पर जगह भी अशराफ मुसलमानों को ही दिया मोदी जी पसमांदा मुसलमानों का नाम लिया हम लोगों ने उनका शुक्रिया अदा किया अखिलेश यादव को जिस तरह से आपको देश की संवैधानिक संस्थाओं से लोकतंत्र की आशा पूरी ना होने पर, आप उनका विरोध करने के लिए मजबूर हैं। ठीक उसी तरह से उप्र के पसमांदा / मुसलमान भी दशकों से आपसे और आपकी पार्टी की फरेब, मक्कारी और अपने साथ हो रहे सियासी नाइंसाफी से बहुत आहत और निराश है क्यों ना इनको लोकतंत्र का कातिल कहाँ जाए! इस अवसर पर , वाजिद शाह, तय्यब राईन, जावेद राईन, अब्दुल कलाम, शफ़ीक़ राईन, इमरान राईन, मौलाना मक़बूल, सिराज जोगी, नईम सिद्दीकी, सिराज राईन, इमरान अंसारी, शब्बीर अहमद, सलमान राईन, महमूद चौधरी, अशफाक राईन, रिजवान राईन, नदीम नवाब, रियाज राईन, मुक़तार मंसूरी, इरफान अंसारी, राजू, गुड्डू, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ