Barabanki News... उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाराबंकी में आयोजित जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राम मंदिर पर आए हुए चंदे और दान का हिसाब मांग रहे हैं उनसे यह भी तो पूछिए कि बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब है क्या उनके पास, अखिलेश यादव के बयान के बाद में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है पक्ष विपक्ष का आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद में लगातार विपक्ष भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर ले रहा है जिसको लेकर के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर निर्माण के बाद में राम मंदिर के कोष में आए हुए दान और चंदे के हिसाब को लेकर के लगातार बयान दे रहे हैं जिसको लेकर के उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्पष्ट तौर से कहा है कि अखिलेश यादव राम मंदिर में आए हुए दान का हिसाब मांग रहे हैं लेकिन बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब आज तक उन्होंने किसी को नहीं बताया है इस राजनीति के बयानों के बीच में लगातार सियासी सरगर्मीया तेज हो गई हैं पक्ष विपक्ष दोनों की तरफ से आरोपो और प्रत्यारोपों का दौर लगातार जारी ।
जिले में बंद पड़े अस्पतालों के सवालों के जवाब में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि कोई भी अस्पताल बंद नहीं रहेगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लगातार प्राथमिक सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी जबकि बाराबंकी जिले में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एनम सेंटर कई सालों से बंद पड़े हुए हैं जिसको लेकर के पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री विजय पाठक से सवाल पूछे थे जिस पर उन्होंने बताया है कि आने वाले समय में यह समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी दरअसल आपको बता दे कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाराबंकी के जिला पंचायत सभागार में केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए हैं जिस पर उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए उनसे बातचीत की है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा सहित राज्य मंत्री सतीश शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष राजा रानी रावत और भाजपा विधायक सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं ।

0 टिप्पणियाँ