Barabanki News... कांग्रेस नेता नईम सिद्दीकी सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव के विरोध और अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन से मतभेदों को लेकर घिर गए हैं। नईम सिद्दीकी पर खुद मो मोहसिन और सपा जिलाध्यक्ष ने पलटवार करते हुए उन्हें आइना दिखाने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि नईम सिद्दीकी ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते हुए सुरेश यादव के कामों पर सवाल उठाया था। साथ ही अपनी होर्डिंग में मोहसिन की फोटो ना लगाने पर उन्हें अपना मातहत बताया था। साथ ही उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन की संभावनाओं से इंकार किया किया था। इन तीनों मामले पर बाराबंकी मिरर से खास बातचीत में मो. मोहसिन ने नईम सिद्दीकी के बयानों को बेबुनियाद बताया और स्पष्ट किया कि वो किसी तरह के बयान देने को लेकर अधिकृत नहीं हैं और न ही वो पार्टी के प्रवक्ता हैं। उन्होंने खुद को उनका मातहत बताए जाने की बात बर कहा कि नईम सिद्दीकी आत्ममुग्धता की बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने नईम को सलाह दी कि वो किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। वहीं उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए लगभग तय बताया और स्पष्ट किया कि सुरेश यादव इस बार फिर चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि नईम सिद्दीकी सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। कहा ये भी जा रहा है कि वो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। इसलिए वो सपा विधायक सुरेश यादव के कामों पर सवाल उठाते हैं और दावा करते हैं कि एक वर्ग विशेष में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिरता जा रहा है। नईम सिद्दीकी की बातों से ऐसा लगता है कि वो कांग्रेस-बसपा से गठबंधन के हिमायती हैं। लेकिन जिले के सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने स्प्षट कर दिया है कि कांग्रेस-सपा का गठबंधन तकरीबन तय है। वहीं सुरेश यादव की लोकप्रियता के सवाल पर वो कहते हैं कि सुरेश यादव की लोकप्रियता दिन दोगुनी और रात चौगुनी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में उनकी जीत का मार्जिन बढ़ता जा रहा है। इस बार वो और भी ज्यादा होगा।
इन तमाम दावों और बयानों के बीच ये सदर सीट की चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। देखना ये है कि ऊंट किस करवट बैठता है।

0 टिप्पणियाँ