Barabanki News... हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की सबसे भरोसेमंद 125 सीसी मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस को अपग्रेड करते हुए नया मॉडल स्पलेंडर एक्सटेक-2.0 लॉन्च किया है। शुक्रवार को ये मॉडल कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में हीरो के शोरूम में लॉन्च किया गया। अब सबसे बेहतरीन कम्यूटर मोटरसाइकिल को अब एक बड़ा अपडेट मिल गया है।
दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज नई सुपर स्पलेंडर एक्सटेक 2.0 लॉन्च की। जो भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कम्यूटर मोटरसाइकिल है। कंपनी की उत्पादों में नयापन लाने की नीति के तहत तैयार की गई नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 रोज़मर्रा के सफर को और बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। ये शानदार टेक्नॉलॉजी अपडेट्स, माइलेज में सुधार और आज के प्रगतिशील राइडर्स की पसंद को ध्यान में बनाया गया एक बोल्ड और आधुनिक डिजाइन है।
एक नई विजन पहचान के साथ सुपर स्पलेंडर XTEC 2.0 अपने क्लासिक डिज़ाइन में एक शानदार और आधुनिकआकर्षण लेकर आई है। इसके डायनेमिक और ड्यूल टोन बॉडी ग्राफिक्स, 3डी एम्ब्लम आकर्षक रिम टैप मोटरसाइकिल के दिन में एक नई ऊर्जा भरते हैं।
सुपर स्पलेंडर XTEC 2.0 में एक भरोसेमंद और बेहद कुल 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 7500 आरपीएम पर पर 10.7 बीएचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
सुपर स्पलेंडर XTEC 2.0 की सबसे बड़ी खूबी इसका 75 केएमपीएल माइलेज है, जो अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतरीन है। इनमें लगा इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) इंजन को बिना आवाज के स्टार्ट होने (गाइलेंट स्टार्ट) में मदद करता है।
रोज़ाना के सफर में सुरक्षा और राइडर के भरोसे को और बढ़ाने के लिए सुपर स्पलेंडर XTEC 2.0 में पहली बार मेगमेंट फर्स्ट हैजर्ड लाइट आई है। यह एक बेहतरीन सुरक्षा फीचर है जो अचानक किसी इमरजेंसी या बाइक खराब होने की स्थिति में चारों इंडिकेटर्स को एक साथ चालू कर देता है।
ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर XTEC 20 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है. जो राइडर्स को सफर के दौरान भी हर जानकारी से जोड़े रखता है। इसके साथ ही. रीयल टाइम माइनेज इंडिकेटर (RTM) और लो-फ्यूल इंडिकेटर भी मिलता है।

0 टिप्पणियाँ