ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: SRMU एलुमनाई कनेक्ट 2026 का संपन्न, पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों के बीच संवाद को मिली नई मजबूती

 

Barabanki News... श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (SRMU) द्वारा आयोजित एक सप्ताहव्यापी "एसआरएमयू एलुमनाई कनेक्ट 2026" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित इस विश्वविद्यालय स्तरीय पहल का उद्देश्य पूर्व छात्रों (एलुमनाई) एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित करना, उद्योग जगत के अनुभव साझा करना, करियर मार्गदर्शन प्रदान करना तथा संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना था।

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकायों एवं विभागों में कुल 55 एलुमनाई गेस्ट स्पीकर्स ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव, करियर यात्रा एवं उद्योग जगत की चुनौतियों और अवसरों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इन सत्रों से 330 विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया और अपने भविष्य के करियर के लिए उपयोगी मार्गदर्शन हासिल किया।

 कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के 25 एलुमनाई टेस्टिमोनियल्स भी रिकॉर्ड किए गए, जिनमें उन्होंने विश्वविद्यालय के साथ अपने अनुभवों एवं जुड़ाव को साझा किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों एवं एलुमनाई अतिथियों से व्यापक फीडबैक प्राप्त किया गया, जिससे कार्यक्रम की प्रभावशीलता एवं भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। 

 यह आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर श्री पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर सुश्री पूजा अग्रवाल, यूनिवर्सिटी एडवाइजर सुश्री आरुषि अग्रवाल, कुलपति डॉ. विजय तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल समन्वयन श्री गौरव सक्सेना (एलुमनाई सेल) द्वारा किया गया। 

 इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एसआरएमयू अपने पूर्व छात्रों के साथ मजबूत और सक्रिय संबंध बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। "एसआरएमयू एलुमनाई कनेक्ट 2026" न केवल विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना, बल्कि विश्वविद्यालय की सशक्त एलुमनाई संस्कृति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ