ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: महोत्सव में दिखे 211 किस्म के खास आम

 

Barabanki News… स्व. राजीव चौधरी पर्वरण सरक्षण समिति की तरफ से साल की तरह इस साल भी 15वें आम महोत्सव एवं गोष्ठी का आयोजन नगर के मुगल दरबार हाल में किया गया। आम महोत्सव में करीब 211 किस्म के दुर्लभ आमों का प्रदर्शन किया गया,लेकिन इन में विदेशी आम आकर्षण का केंद्र बने रहे। 


बाराबंकी में आयोजित 15वें आम महोत्सव एवं प्रदर्शनी ने आम प्रेमियों और बागवानों को एक ही मंच पर ला दिया। आम महोत्सव में 211 से अधिक देशी और विदेशी आमों की दुर्लभ किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों और बागवानों ने अपने आम प्रदर्शित किए। शाहजहांपुर से लाई गई 53 किस्मों सहित हरदोई, उन्नाव और लखनऊ के बागवान भी इस आयोजन में शामिल हुए। कोलकाता का हिमसागर, महाराष्ट्र का अल्फांसो, जापान का मियाजाकी और भोपाल का सुर्खा आम प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण रहे। इसके अलावा गुलाब खास, मल्लिका, हुस्नआरा, अंबिका और पान पराग जैसी प्रसिद्ध किस्मों ने भी आगंतुकों को खूब लुभाया।पद्मश्री सम्मानित आम विशेषज्ञ कलीमुल्ला खान द्वारा विकसित नूरजहां, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनारकली और डॉक्टर गोला नामक आमों की नई किस्में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। अलीम किदवई ने बताया"आम उत्पादन में जहरीले रसायनों के प्रयोग से बचना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर परिवार को कम से कम एक आम का पौधा जरूर लगाना चाहिए।"आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य दुर्लभ और पारंपरिक आम प्रजातियों का संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों को अपने अनुभव साझा करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ