Barabanki News... जिले के कोठी थाना क्षेत्र के पहला गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुएं खेलने की सूचना पर रविवार को पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भाग निकले। मगर पुलिस ने दौड़ा के छह आरोपी जुआरियों को दबोचा लिया। लेकिन उनमे से आरोपी दो जुआरी पुलिस पकड़ से बचाव में दौड़ लगाकर नदी में छलांग लगा दी। जिसमे से एक आरोपी कुछ देर बाद नदी से निकलकर भाग निकाला। लेकिन उसके साथी की तलाश में स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रात तक खाक छानती है। उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश में गोमती नदी किनारे जुटी है।
कोठी थाना क्षेत्र के पहला गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना पर थाने के दरोगा विशेष कुमार कुरील अन्य पुलिस कर्मियों साथ दबिश दी। पुलिस को आता देख जुआरी भाग निकले। मगर पुलिस ने भाग रहे छह आरोपी जुआरी को पकड़ लिया। आरोपियों में जुआरी अबू बकर पुत्र अब्दुल हसन निवासी सुबेहा थाना सुबेहा, आशीष कुमार मिश्र पुत्र हनुमान मिश्र, मायाराम पुत्र अयोध्या व सुंदरलाल पुत्र रामानंद निवासीगण सराय रावत थाना हैदरगढ़ कोतवाली, मोहम्मद जैद पुत्र मुनीर निवासी सराय चंदेल थाना हैदरगढ़ कोतवाली व अयोध्या प्रसाद पुत्र बुद्धू निवासी पजावा थाना असंद्रा को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। उनकी जामा तलाशी व फड से 13830 रूपये बरामद किए है। इसके बाद में सूचना मिली कि उनके दो साथी गायब है। साथियों ने बताया कि पुलिस की डर से वह दौड़कर गोमती नदी में छलांग लगाई थी। इस सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। दोबारा मौके पर पहुंचकर वह गोमती नदी के किनारे छानबीन शुरू की। जिसमे एक आरोपी नदी से निकाल कर फरार हो गया। मगर सरायरावत गांव निवासी घनश्याम शाहू पुत्र रामनेवाज नामक व्यक्ति लापता मिला है। रविवार की रात तक पुलिस व एसडीआरएफ टीम खोज करती रही। उसका पता नहीं चल सका है। कोठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक लापता घनश्याम की तलाश की जारी है।


0 टिप्पणियाँ