ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BM Breaking: ट्रेलर और इनोवा में भीषण टक्कर, 4 की मौत

 

Barabanki News... जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में बीती देर एक तेज रफ्तार इनोवा कार और ट्रेलर में हुए भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात लगभग 2:50 बजे हैदरगढ़ कोतवाली के भिखरा गांव के ट्रेलर संख्या UK06 CB2223 और इनोवा संख्या UP32 HV5870 के बीच टक्कर होने से इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। 

 हादसे में मृतकों की पहचान राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय, जनपद चंदौली, राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप निवासी गैबीपुर, जनपद गाजीपुर, सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा, जनपद बलिया तथा सूरज यादव निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। 

 वहीं घायलों में पंकज पुत्र रमेश सिंह निवासी चुनार, मिर्जापुर, प्रशांत पुत्र अवध बिहारी निवासी बेला, बलिया तथा चंदन सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी चुनार, मिर्जापुर शामिल हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर KGMU लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि रात 3 बजे के आसपास हादसा हुआ जिसमें 4 लोगो की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ