ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki : सांसद का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोका

 

रिपोर्ट- सैफ मुख्तार

Barabanki News... नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर का घेराव करने जा रही आक्रोशित महिलाओं एवं भाजपा कार्यकताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इसको लेकर महिलाओं ने धरने पर बैठकर कांग्रेस एवं सपा के रवैए का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद,राहुल गांधी मुर्दाबाद,अखिलेश यादव मुर्दाबाद, प्रियंका गांधी होश में आओ ,नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे गगन भेदी नारे लगाती रहीं। 

 इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं भाजपाई ओबरी स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए।धरना में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि का कहना है कि नारी वंदन अधिनियम के खिलाफ संसद में बोलकर सांसद तनुज पुनिया ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा का सूपड़ा साफ करके नारी शक्ति इसका बदला लेगी । 

 महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र बहुत पुराना है।महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्षी पार्टियों ने नारी शक्ति का अपमान किया है। डॉ रामकुमारी मौर्य ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए अधिक संख्या में सीटें आरक्षित होने से महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी बढ़ जाती, मगर विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल को सदन में पारित नहीं होने दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा,जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई,हरगोविंद सिंह,रचना श्रीवास्तव ,नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा,उर्मिला रावत,निर्मला रावत, सरिता वर्मा, सोनिया गुप्ता, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत,नवीन राठौर, अनीता चौहान ,चिंता देवी, अशोक कुमारी, आशा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ