Barabanki News... जिले के छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को जिला कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केरलम में कांग्रेस को मिली जीत का जश्न भी मनाया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने संगठन की गति और मजबूती पर प्रकाश डालते हुये कहा कि कांग्रेस का संगठन जिले में पूरी तरीके से तैयार और मजबूत है। यह संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तर से बूथ स्तर तक गठित है।
बैठक में मूख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने केरलम् और तमिलनाडु की जीत की बधाई देते हुये कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागणों का मुह मीठा कराते हुये यह बताया कि, केरलम् और तमिलनाडु में संगठन पूरी तरीके से तैयार और मजबूत था। वहां के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुये कार्यकर्ताओं ने सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से लड़ी और उनको शिकस्त देते हुये केरलम् में प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुये तथा तमिलनाडु में समर्थन देकर सरकार बनायी।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, भाजपा सरकार देश वा प्रदेश में केवल और केवल लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं। गुमराही मे किसी न किसी झूठे मुद्दे पर वह आये दिन समाज को गर्त की ओर ले जा रही है। महिला आरक्षण की जो बात कर रहे हैं, उस पर 2022 विधानसभा के चुनाव में श्रीमती प्रियंका गाधी वाड्रा जी ने 40 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में केवल महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं को विधानसभा चुनाव लड़ाने का कार्य किया था साथ ही सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, पूरे देश में महिला आरक्षण 33 प्रतिशत पूरे देश में कांग्रेस ने सदन में पूर्ण बहुमत के साथ इस कानून को पास करा दिया था।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पी0एल0पुनिया ने कहा कि बाराबंकी के संगठन पर मुझे पूर्णं विश्वास है कि, कांग्रेस का संगठन हमेशा ईमानदारी वा संघर्ष के साथ संगठन के प्रति संघर्ष किया है। जिसका परिणाम पूर्व लोकसभा में दिखाई दिया कि, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुये कार्य किया जिसका और तनुज पुनिया का भारी मतों से जिताकर लोकसभा में पहुंचाने का कार्य किया।
बैठक का संचालन कर रहे सेवादल के अध्यक्ष कमल भल्ला, पूर्व अध्यक्ष अमरनथ मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, वरिष्ठ नेता सरवर अली, पूर्व प्रवक्ता उपाध्यक्ष सरजू शर्मा जी, के0सी0 श्रीवास्तव, एड० मोहम्मद इजहार, एड० रमन द्विवेदी, रामहरख रावत, नेता हैण्डलूम, आरिफ करपिया, संजीव मिश्रा, सुशील वर्मा, सन्तशरण वर्मा, जसवन्त वर्मा, सद्दाम हुसैन, सौरभ पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, अनुराग यादव, विजय बहादुर वर्मा, रामकुमार लोधी, सना मुही, पिंकी पाण्डेय, शिव देवी वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, अकील इदरीसी, मोहम्मद जीशान, तरूण चावला, शिव बहादुर वर्मा, देवेन्द्र सिंह मोनू ,रामकृपाल रावत, सुरेश चन्द्र बैसवार, फरहान किद्वई, बेचनलाल दीक्षित, सुरेन्द्र अवस्थी, जसवन्त वर्मा, राममिलन कनौजिया, भुपेन्द्र वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, रमेश कश्यप, बबलू गौतम, मुरली रावत, प्रशान्त सिंह, अनुज शर्मा, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ