Barabanki News.... पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 08 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले हाजी वारिस अली शाह देवा मेले के दौरान सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित यातायात मार्ग परिवर्तन किये जायेंगे। यह परिवर्तन 08 अक्टूबर को अपरान्ह 12.00 बजे से लागू होकर 18 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
1. मामा नहर पुलिया से वी०आई०पी० रोड होकर मजार शरीफ एवं पण्डाल मे जाने के उपरान्त पशु चिकित्सालय से कुसुम्भा रोड नहर पुलिया क्रास करके लखनऊ जाने वाले वाहन मामा नहर पुलिया व माती रोड होते हुये वापस जायेगें।इसी प्रकार बाराबंकी जाने वाले वाहन उपरोक्त पुलिया क्रास कर मलूकपुर होते हुये वापस जायेगे।
2. बाराबंकी से फतेहपुर जाने वाले बडे वाहन जहांगीराबाद चौराहे से दाहिने मुड़कर सूतमिल के सामने से होकर जहांगीराबाद तथा जहागीराबाद से टेरा सद्दीपुर, सिहाली चौराहा होते हुये फतेहपुर जायेगें, और इसी रास्ते से वापस भी आयेगे।
3. कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले हल्के वाहन खेवली से ग्वारी होते हुये बाराबंकी आयेगे।
4. कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले भारी किसान पथ होते हुए बाराबकी आयेगे।
5. फतेहपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन फतेहपुर कस्बे में रेलवे क्रासिंग से पहले कुर्सी मार्ग पर पहुंचकर कुर्सी होते हुये लखनऊ जायेगे या फतेहपुर से रामनगर बाराबंकी होते हुये लखनऊ जायेगे।
6. लखनऊ से फतेहपुर जाने वाले वाहन कुर्सी होते हुये फतेहपुर जायेगें या लखनऊ से बाराबंकी-रामनगर होते हुये फतेहपुर जायेगे।
7. मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनो का पूर्णतया प्रवेश वर्जित है सभी प्रकार के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल तक निर्धारित मार्ग से ही जायेगें।
8. विशेष एवं आकस्मिक सेवाओं वाले वाहन जैसे:- दुग्ध वाहन एम्बुलेन्स आदि कुर्सी रोड तिराहा होते हुये लखनऊ की तरफ और कुर्सी रोड़ नहर पुलिया से वायें मुड़कर नहर की पटरी पर होते हुये मामापुर नहर पुलिया से बाराबकी की ओर जायेगे। उपरोक्त प्रकार के वाहन इसी प्रकार नहर की बायी पटरी मार्ग से वापस फतेहपुर की तरफ जायेगें।

0 टिप्पणियाँ