Barabanki News... गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा शनिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जिले के उन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि गांधीवादी अध्येता एवं आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र तिवारी एवं टोरेंट गैस प्रा. लि. के उपाध्यक्ष पराग अग्रवाल ने महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े खिलाड़ियों का उत्सावर्धन भी किया। इस मौके पर भारत खेल प्राधिकरण के पूर्व कोच राशिद खान, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, लईक अहमद, बाराबंकी जिला किक्रेट एसोसिएशन के सचिव डॉ चौधरी अहमद जावेद, निबलेट कॉलेज के पीटीआई तौहीद खान, देवा मेला समिति के संयुक्त सचिव एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी फवाद किदवई, बाराबंकी बॉलीबाल संघ के सचिव पवन सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम के कप्तान मुजीब अहमद, वरिष्ठ कुश्ती खिलाड़ी सूरज यादव ‘गामा’, युवा किक्रेटर रचित शुक्ला को केडी सिंह बाबू खेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। बापू के स्वच्छता संदेश पर चित्रकला
स्पर्धा
गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित गांधी जयन्ती सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को गांधी भवन में चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित चित्र लेखन प्रतियोगिता में नगर के जमील उर रहमान इस्लामिया गर्ल्स इं. कॉलेज, पायनियर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के 44 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उन्होंने महात्मा गांधी और उनके स्वच्छता के संदेश को कागज पर उतारा। कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि हम अपने आस पास जितनी स्वच्छता रखेंगे उतना ही बीमारी से दूर रहते हुए स्वस्थ रहेंगे। महात्मा गांधी ने भी स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया था। गांधी जयन्ती सप्ताह के अध्यक्ष मो0 उमैर किदवई ने कहा कि महात्मा गांधी के संदेशों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में गांधीजी के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में शामिल अदिति शर्मा, आद्या शर्मा और राधामणि शर्मा ने सीनियर वर्ग में सुजीता प्रथम, शनाया सिद्दीकी द्वितीय और साइमा सना को तृतीय स्थान मिला। वहीं जूनियर वर्ग में गौरी को प्रथम, लकी यादव का द्वितीय और अनोखी रस्तोगी को तृतीय स्थान दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा, शिवशंकर शुक्ला, विनय कुमार सिंह, पं. अमरनाथ मिश्र, मो सईद अहमद, मृत्युंजय शर्मा, आसिफ हुसैन, पाटेश्वरी प्रसाद, रणंजय शर्मा, अशोक शुक्ला, नीरज दूबे, सत्यवान वर्मा, पार्थ शर्मा, मनीष सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।
गांधी क्लब ने बंकी-11 को हराया
गांधी जयन्ती सप्ताह के अर्न्तगत आयोजित हुए हॉकी टूर्नामेंट में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान मोहम्मद समद के दो गोलों की मदद से टीम ने शनिवार को पूल ए में बंकी-11 को 4-2 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं पूल बी में भी गांधी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके प्रतिद्वंदी बंकी की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच गांधी क्लब और बंकी-11 के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर एम्पायर मुजीब अहमद, विजय अवस्थी, अयाल अंसारी, दीपक कुमार, सतीश जायसवाल, मोहम्मद अहमद किदवई आदि कई लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ