ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जितिन वर्मा

 

Barabanki News... लंबे वक्त के बाद जिला ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी का आज गठन कर दिया गया। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय ने शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में इसकी घोषणा की। नई कार्यकारिणी में जितिन वर्मा को जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 5 उपाध्यक्ष, एक सचिव, समेत 8 सदस्यों के नाम का एलान किया गया। 

 आपको बता दें कि ज़िला ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें ज़िला ओलम्पिक एसोसिएशन को सक्रिय करने पर विचार किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से उद्योगपति जतिन वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह "गोप" मुख्य संरक्षक, सुरेन्द्र सिंह वर्मा और भानु प्रताप सिंह को संरक्षक बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राशिद अजीज खां, राजेश आरोरा "बब्बू", अविरल सिंह, रवि वर्मा को दी गई है। धीरेंद्र कुमार वर्मा को जिला कार्यकारिणी में सचिव बनाया में मो असलम, श्तारिक खां, अमर सिंह वर्मा, अरूणेन्द्र कुमार, आदित्य वर्मा "अंगद", जगदीश वर्मा, चन्दारानी, धर्मेन्द्र वर्मा, और दिवाकर अवस्थी को सदस्य मनोनीत किया गया है। 

 कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय ने कहा जिले में ओलंपिक खेलों शहर से गांव की ओर ले जाने और ओलंंपिक खेलों को सक्रिय करने के मकसद से नई कारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कार्याकरिणी के अध्यक्ष जितिन वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में ओलंपिक खेलों का विकास होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ