ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: *मिशन शक्ति के तहत ARTO ने मेडिकल छात्राओं ने चलाया अभियान, दर्जनों किए चालान

 

Barabanki Newa.... जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत परिवहन, यातायात विभाग एवं मेडिकल की छात्राओं ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। 

सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया| इस दौरान एआरटीओ श्रीमती शुक्ला ने बिना फिटनेस व परमिट शर्तों का उल्लंघन मिलने पर 1 अनाधिकृत बस यूपी 42 बीटी 8168 को सीज किया| तथा अन्य अभियोग में दर्जनों चालान किए| चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट एवं सीटबेल्ट के वाहन चलाते मिलने पर मेडिकल की छात्राओं ने रोड सेफ्टी नियमों की जानकारी देते हुए चालकों को जागरूक किया| एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का हिस्सा है| जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करना है। जिसको लेकर आज मेडिकल की छात्राओं के साथ अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया| तथा प्रवर्तन की कार्यवाही की गई|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ