ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 8वीं इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को

 

Barabanki News... 8वीं इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से नगर के लखपेड़ाबाग स्थित बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स में 5 अक्टूबर से होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों की टीमों के लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश फील्ड आर्चरी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को जिले में 8वीं बार राज्य स्तरीय इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिता नगर के लखपेड़ाबाग स्थित बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, बस्ती, आगरा, गोरखपुर, इटावा और अयोध्या जिले की टीमें हिस्सा लेंगी। उऩ्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 4 प्रकार के बो का इस्तेमाल किया जाएगा। वुडन, रिकर्व, कंपाउंड, बेयर बो, से खिलाड़ी अपनी प्रतियोगिता का प्रदर्शन करेंगे। सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण नाइन स्पॉट इवेंट होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ