ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: इंटरनेशल फॉर्मेट में पहली बार अक्टूबर माह होगी 19वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट लीग

 

Barabanki News... 19वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट लीग इस बार 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगी। इस टूर्नामेंट प्रदेश की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। पहली बार ये टूर्नामेंट पूरे इँटरनेशनल नियमों के मुताबिक होगी। शनिवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन यूपीसीए के सेक्रेट्री अरविंद श्रीवस्तव करेंगे। यूपीसीए के अपेक्स कॉउंसिल के मेंमबर नावेद अहमद और सेंट एंथनी स्कूल के प्रिंसिपल फादर प्रकाश कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगें। 

 शुक्रवार को टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बीडीसीए के सेक्रेट्री डॉ चौधरी अहमद जावेद ने बताया कि हर साल ये प्रतियोगिता फरवरी माह में होती थी, लेकिन इस साल स्टेडियम में जारी काम की वजह से ये टूर्नामेंट अक्टूबर माह में करानी पड़ रही है। चौधरी अहमद जावेद ने बताया कि टूर्नामेंट कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि सभी मैच नॉक आउट होंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 11 अक्टूबर को होगा और विजयी टीम को 1 लाख रूपये का इऩाम दिया जाएगा।

बीडीसीए के अहम जिम्मेदार अंकुर माथुर ने बताया कि पहली बार ये टूर्नामेंट 50 ओवर्स का होगा। उन्होंने बताया कि इस बार दो कैमरे लगाए जाएंगे और टूर्नामेंट में तीसरे अंपायर की भी व्यवस्था होगी। अगर कोई खिलाड़ी अंपायर्स के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वो तीसरे अंपायर की मदद ले सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ