ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला न्यायालय में भी 10 अक्टूबर को होगा देवा मेला का अवकाश

 

Barabanki News... जिला न्यायालय में भी देवा मेला का 10 अक्टूबर को होगा। न्यायिक अधिष्ठान ने 13 अक्टूबर के स्थान पर 10 अक्टूबर के अवकाश पर मुहर लगा दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले देवा मेला का अवकाश 13 अक्टूबर सोमवार को प्रस्तावित था। इसके बाद जिलाधिकारी ने 25 सिंतबंर को देवा मेला वर्ष 2025 के कार्यक्रम में परिवर्तन के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी में देवा मेला के स्थानीय अवकाश की तिथि परिवर्तित करके 10 अक्टूबर कर दी थी। जिले के न्यायिक अधिष्ठान में पूर्व में प्रशासकीय आदेश संख्या-09/2025 दिनांकित 07.01. 2025 द्वारा 13 अक्टूबर (सोमवार) को देवा मेला का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा देवा मेला के स्थानीय अवकाश की तिथि में परिवर्तन के दृष्टिगत जिला न्यायिक अधिष्ठान में भी 13 अक्टूबर (सोमवार) के स्थान पर 10 अक्टूबर (शुकवार) को देवा मेला का स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ