Barabanki News.... जिले की नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम द्वारा 10,000 रूपये का इनामियां वांछित अभियुक्त रवि उर्फ रैंचो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को स्वाट/ थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर वांछित 10 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त रवि उर्फ रैचों पुत्र उमर चन्द्र निवासी ग्राम मौदा थाना काकोरी जनपद लखनऊ को लक्ष्मीनगर रोड़ सोमैयानगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा .315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद कर मु0अ0सं0 915/2025 धारा 336/338/339 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त रवि उर्फ रैचों उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था।

0 टिप्पणियाँ