Barabanki News... भाजपा सरकार में देश का लोकतन्त्र जिस दौर से गुज़र रहा है वह हर नागरिकों के लिये चिंता का विषय है। सीजेआई गवई पर चप्पल फेंकने की कोशिश ने साबित कर दिया है कि बाबा साहब के संविधान में भाजपा की आस्था नहीं है। संविधान की कसम खाकर सत्ता में बैठे मदान्ध संविधान को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। रायबरेली में दलित हरिओम बाल्मीकि की हत्या ने साबित कर दिया है कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है।
उक्त विचार जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पर किये गये हमले तथा रायबरेली में दलित युवक की हत्या के विरोध में आज देवा रोड से छाया चैराहे तक पैदल मार्च निकालकर छाया चैराहे पर युवक कांगे्रस कार्यकर्ताओं तथा आवाम के बीच व्यक्त किये। रिजवी ने कहा कि आज देश का दलित नौजवान किसान पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज सिर्फ एक बात सोच रहा है कि जब न्यायालय पर हमला होगा, दलितों की हत्या होगी, जनता की आवाज कुचली जायेगी संविधान की हत्या होगी तो देश में लोकतन्त्र कैसे जिन्दा रहेगा।
आज सिर्फ कांग्रेस अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकार को यह याद रखना चाहिये कि जुल्म और जालिम की उम्र बहुत लम्बी नहीं होती है। आज देश को यह तय करना होगा कि वह किसके साथ है। उनके साथ जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं या उनके साथ जो सत्ता के नशे में गरीब आवाम पर अत्याचार कर रहे हैं और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
युवक कांग्रेस के पैदल मार्च में युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास के साथ मुख्य रूप से अनिरूद्ध यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, तरून बक्श, सद्दाम रसूल, मो0 अमान खान, श्रीकान्त मिश्रा, गुड्डू गौतम, शुभम बाल्मीकि, मो0 सैफ, नरेन्द्र कुमार, मो0 सलमान हाशमी, आशीष कुमार, जुनेद मलिक, हम्माद मलिक, शिवा बाल्मीकि, सैफी मोहम्मद, राज गुप्ता, शिवा बाल्मीकि अमन राज, विशाल, सोनू, हेमन्त कुमार, विपिन विश्वकर्मा, मो0 अयान, अनुराग, मो0 आवेश, सलमान, मो0 जुबेर, मो0 राशिद, कुनाल बाल्मीकि, नीरज थापा, रवि बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ