Barabanki News... सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वो जिला अस्ताल की चिकित्सा व्यवस्था और डॉक्टरों के व्यवहार और कार्यों से जरुर संतुष्ट नजर आए, लेकिन उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल जरूर खड़े किए।
https://www.facebook.com/share/v/1CJd65sszh/
सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव ने आज सुबह करीब साढ़े 10 जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ अवधेश यादव समेत अस्पताल प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक सुरेश यादव ने तमाम चिकित्सा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायका लिया और एक-एक मरीज से बात की और उनसे अस्पताल की मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तमाम मरीजों को फल भी वितरित किए।
निरीक्षण के बाद सुरेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था अच्छी है। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। कुछ कमियां जरूर मिली हैं। उनको दूर करने के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हों महिला अस्पताल से बहुत लगाव है, क्यूंकि उनका जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ था। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान यहां उन्होंने काफी काम कराया था, लेकिन 9 साल गुजरने के बावजूद यहां अभी तक वो काम नहीं हुए हैं, जो अब तक हो जाने चाहिए थे। अस्पताल में जरूरी जांचों के लिए स्टॉफ न होने के सवाल पर कहा कि सबसे बड़ी समस्या सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। इनकी बुराई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा हमने विधानसभा में भी ये मुद्दा उठाया कि यहां कई विभागों में स्टॉफ की कमी है। लेकिन जब सरकार कुछ देगी, तभी काम होगा। उन्होंने कहा कि हम मांग करते रहेंगे।
The MLA inspected the district women's hospital, satisfied with the arrangements, questioned the government's intentions.

0 टिप्पणियाँ