रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को निंदूरा में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों की उपस्थिति में निकाली गई इस रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्राओं ने लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने बिना हेलमेट जा रहे राहगीरों को रोककर पुष्प भेंट किए और उन्हें हेलमेट लगाने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि "जीवन अनमोल है, पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। छात्राओं ने लोगों को बताया कि सड़क पर सदैव बायीं ओर चलना चाहिए, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता कुमार नंदन प्रधान, योगिंदर कौर, नीलेश सिंह, नीरज यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ