ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अंतर-महाविद्यालयी अर्चरी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

 

Barabanki News... जिले की सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हदेपुर टिकैतनगर स्थित जे.बी.एस. महाविद्यालय में सोमवर को अंतर-महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिरौलीगौसपुर की उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज, श्री विनायक महाविद्यालय, मां गायत्री रामसुख पांडे पीजी कॉलेज, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय, सिटी लॉ कॉलेज, मेजबान जे.बी.एस. महाविद्यालय और जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रीति सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के प्रति समर्पण और राष्ट्र भावना के साथ खेलने की सीख दी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी खेल की छात्रा रही हैं। उन्होंने खेलों के माध्यम से साधना और एकाग्रता की प्रेरणा दी। 

 महाविद्यालय की प्रबंधक पूनम सिंह ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में तीन चरणों में मैच खेले गए: रिकवर, कंपाउंड और इंडियन। 

रिकवर मैच में लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज बाराबंकी के प्रियांशु पटेल, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के सनोज यादव, कनिष्क रवि और अमित पाल ने भाग लिया। इसमें देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के कनिष्क रवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

 कंपाउंड मैच में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के युवराज सिंह, श्री विनायक पीजी कॉलेज खजुराहट अयोध्या की नंदिनी, मां गायत्री पांडे पीजी कॉलेज मनकापुर गोंडा के अनिकेत पाठक और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के मोहम्मद रिजवान ने हिस्सा लिया। इस वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के युवराज सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।इंडियन मैच में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आदर्श कुमार सिंह, सिटी लॉ कॉलेज लक्ष्बर बाराबंकी के भावेश सिंह, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी बाराबंकी के आशुतोष वर्मा और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के पंचू कुमार ने प्रतिस्पर्धा की। इसमें देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के पंचू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में श्री विनायक पीजी कॉलेज खजुराहट अयोध्या की नंदिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर हिमांशु सिंह, मोहम्मद शोएब ,एमएलसी प्रतिनिधि अमरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश दिक्षित सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।

Students show their talent in Inter-College Archery Competition

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ